रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क
राजनीतिक व्यंग्य। राजनीति में बदलते गठबंधन, नेताओं के बीच बयानबाजी और सियासी समीकरणों को लेकर रचनाकार सुरेश मिश्र ने अपनी कविता के माध्यम से व्यंग्यात्मक अंदाज में निशाना साधा है। उनकी पंक्तियों में ओवैसी, आजाद, स्वामी और राजभर जैसे राजनीतिक चेहरों का जिक्र करते हुए मौजूदा सियासी गतिविधियों पर कटाक्ष किया गया है।
कविता में राजनीतिक खींचतान, दलों की बेचैनी और नेताओं के आपसी तंज को सरल और चुटीले अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
सुरेश मिश्र की व्यंग्यात्मक कविता
ओवैसी से मिल गए, रावण जी आजाद,
स्वामी तुम भी आइए, बोलो जिंदाबाद।
बोलो जिंदाबाद, करेंगे ऐसी तैसी,
इधर राजभर मार रहे ताना नित देसी।
कह सुरेश कविराय, मगन हैं सब कांग्रेसी,
टेंशन में है सपा, जराइ रहे ओवैसी।
रचनाकार: सुरेश मिश्र
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.