सुनील शुक्ल
अंधेरी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत सराहनीय कार्य करते हुए करीब 75 हजार रुपये कीमत की हीरे की अंगूठी उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दी। अंगूठी मिलने पर यात्री ने आरपीएफ के जवानों का तहेदिल से धन्यवाद दिया।
जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को अंधेरी स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एएसआई ललित कुमार त्रिपाठी और एमएसएफ/एएसआई बिलास कुरे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन संख्या 12921 के रवाना होते समय एक यात्री की अंगूठी नीचे गिर गई। यात्री बोरीवली स्टेशन से वापस अंधेरी पहुंचा और अंगूठी खोने की जानकारी दी।
इसके बाद आरपीएफ कर्मियों ने यात्री के साथ रेल ट्रैक पर तलाश की, जहां अंगूठी मिल गई। यात्री की पहचान अजय किशन राव गोडसे (40 वर्ष), निवासी दहानू के रूप में हुई। अंगूठी की कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई गई।
आरपीएफ पोस्ट पर उचित सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंगूठी यात्री को सही-सलामत सुपुर्द कर दी गई। अपनी कीमती अंगूठी वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.