सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार की कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

रूद्र साहस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार की कोर कमेटी की बैठक मीरा रोड पूर्व स्थित जीसीसी क्लब के कॉन्फ्रेंस सभागृह में संपन्न हुई। डॉ. अमर मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक की संपूर्ण व्यवस्था उद्योगपति नीतेश्वर मिश्रा के संयोजन में की गई। चंदीधाम के संस्थापक पं. अरुण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सभा में आईएएस अधिकारी योगेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में पार्श्वगायक रवी त्रिपाठी, कोहड़ौर में शैक्षणिक हब के संस्थापक दिनेश त्रिपाठी, धर्मानुरागी आनंद पांडेय, आईटीएस अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, रिक्शा-टैक्सी चालक यूनियन के अध्यक्ष पं. के.के. तिवारी, एडवोकेट बद्री प्रसाद पाण्डेय, पं. लक्ष्मण द्विवेदी, शिक्षाविद प्रदीप दूबे, राजेश पाण्डेय, आशीष दूबे और एडवोकेट रमेश त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने परिवार को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखे। साथ ही भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक से पूर्व प्रतापगढ़ निवासी एवं प्रयागराज के हनुमान मंदिर के महाराज स्वामी अभिरामाचार्य ने कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया। डॉ. अमर मिश्रा ने कहा कि परिवार में प्रत्येक सदस्य समान है। इस अवसर पर पत्रकार अविनाश पांडेय को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि सुरेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट विनय दूबे, राकेश पाण्डेय, पवन शुक्ला, स्वामी नाथ मिश्र, राम सिंह, राजेश सिंह सोमवंशी, अरविंद शुक्ल, प्रमोद कुमार, संतोष शुक्ला, अरुण मिश्रा, गणेश पाण्डेय, संतोष तिवारी, दलबहादुर सिंह, प्रिंस पांडेय, अनुपम शुक्ल, मनीष दूबे और नीलेश मिश्रा सहित अनेक पत्रकार, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।

अंत में नीतेश्वर मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।