जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के प्रधान कृष्णा पांडे, उनके पुत्र गोकर्ण पांडे तथा कल्लू पांडे समेत अन्य लोगों पर शहाबुद्दीनपुर गांव में रात करीब 11 बजे दो वाहनों से पहुंचकर हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि लोग असलहों के साथ पहुंचे और धर्मेंद्र मिश्रा, हीरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा तथा अंजनी मिश्रा को तलवार और बंदूक से निशाना बनाया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि धर्मेंद्र मिश्रा के घर में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी गांव में घुसे और भय पैदा करने के मकसद से फायरिंग की। आरोप है कि शिवदेवी मिश्रा पर भी हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद गांव के लोगों के विरोध करने पर मौके पर मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के बाद कृष्णा पांडे पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय धर्मेंद्र मिश्रा और अंजनी मिश्रा के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि दोनों को चार दिन तक थाने में बैठाए रखने के बाद पांचवें दिन जेल भेज दिया गया।
घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.