लायंस क्लब का ‘मिशन अक्टूबर’, सेवा सप्ताह में 127 क्लबों ने लिया हिस्सा

रवीन्द्र मिश्रा

मुंबई। लायंस क्लब इंटरनेशनल की जिला इकाई 3231-A3 की ओर से ‘मिशन अक्टूबर’ नाम से सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नटवर बंका, एफवीडीजी विकास के सराफ और एसवीडीजी सुनील लावटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बांद्रा से लेकर गुजरात सीमा के बोर्डी तक कुल 127 लायंस क्लबों ने भाग लिया। इस दौरान सभी क्लबों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न जनसेवी कार्यक्रम आयोजित किए।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण, पेयजल प्याऊ की व्यवस्था, शौचालय निर्माण, अन्नदान, अस्पतालों की मरम्मत, विभिन्न चिकित्सा शिविरों और रक्तदान शिविरों सहित अनेक सामाजिक गतिविधियां संचालित की गईं।

इसी क्रम में लायंस क्लब ऑफ विलेपार्ले ईस्ट की ओर से मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के विभिन्न रोगों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर लायन एमएफजे डॉ. आर.जी. राव, डीएफए मेडिकल कैंप, पीडीजी रामास्वामी, पीडीजी यूकाडाला, पीडीजी अजीत जैन, पीडीजी बाउर, पीडीजी डॉ. हेमंत दुग्गड़, पीडीजी उदय कुमार, पीडीजी शाम मालपानी, पीडीजी राजू मनवानी, लायन विवेक जैन (सीए) और लायन पंकज मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।