कामता नाथ सिंह
रायबरेली। 26 सितंबर 2026। नसीराबाद थाना क्षेत्र के भदिहा मजरे महमदपुर नमकसार गांव में जहरीले जंतु के काटने से करीब 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भदिहा मजरे महमदपुर नमकसार निवासी छंगू की पुत्री मोहिनी बृहस्पतिवार को खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। बताया गया कि रात में सोते समय किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी नसीराबाद ले गए। वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मोहिनी ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.