विरार। 23 सितंबर 2026। करीब डेढ़ वर्ष से लंबित वसई-विरार महानगरपालिका की परिवहन समिति के सदस्यों का चुनाव आखिरकार महासभा में संपन्न हो गया। बहुमत के आधार पर हुए चुनाव में बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) ने परिवहन समिति की सभी 12 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही समिति में बविआ का स्पष्ट बहुमत हो गया है।
परिवहन समिति की 12 सीटों के लिए कुल 24 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें बविआ और भाजपा के 12-12 उम्मीदवार शामिल थे। महासभा में हुए मतदान के बाद बविआ के सभी 12 उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किए गए। महापौर आजीव पाटील ने महासभा में निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की।
परिवहन समिति में स्थायी समिति के सभापति पदेन सदस्य होते हैं। अब समिति के सभापति पद को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सभापति पद के लिए अशोककुमार दत्ता रणखांब, प्रितेश हरेश्वर पाटील, राजन दिनानाथ पोतदार और किरण तुकाराम ठाकूर के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम निर्णय बविआ नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।
निर्वाचित सदस्यों में किरण तुकाराम ठाकूर, जतिन बाळकृष्ण पाटील, प्रतीक राजेंद्र जाधव, नवनाथ संभाजी शिंदे, प्रितेश हरेश्वर पाटील, सागर भालचंद्र पाटील, राजन दिनानाथ पोतदार, दिव्यांक अशोक चौहान, रमाशंकर योगेंद्र मिश्रा, अशोककुमार दत्ता रणखांब, नवनाथ मनसाराम पगारे और मंथन महेश डगली शामिल हैं।
अब सभी की नजरें परिवहन समिति के सभापति पद पर टिकी हैं।। 23 सितंबर 2026। करीब डेढ़ वर्ष से लंबित वसई-विरार महानगरपालिका की परिवहन समिति के सदस्यों का चुनाव आखिरकार महासभा में संपन्न हो गया। बहुमत के आधार पर हुए चुनाव में बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) ने परिवहन समिति की सभी 12 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही समिति में बविआ का स्पष्ट बहुमत हो गया है।
परिवहन समिति की 12 सीटों के लिए कुल 24 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें बविआ और भाजपा के 12-12 उम्मीदवार शामिल थे। महासभा में हुए मतदान के बाद बविआ के सभी 12 उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किए गए। महापौर आजीव पाटील ने महासभा में निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की।
परिवहन समिति में स्थायी समिति के सभापति पदेन सदस्य होते हैं। अब समिति के सभापति पद को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सभापति पद के लिए अशोककुमार दत्ता रणखांब, प्रितेश हरेश्वर पाटील, राजन दिनानाथ पोतदार और किरण तुकाराम ठाकूर के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम निर्णय बविआ नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।
निर्वाचित सदस्यों में किरण तुकाराम ठाकूर, जतिन बाळकृष्ण पाटील, प्रतीक राजेंद्र जाधव, नवनाथ संभाजी शिंदे, प्रितेश हरेश्वर पाटील, सागर भालचंद्र पाटील, राजन दिनानाथ पोतदार, दिव्यांक अशोक चौहान, रमाशंकर योगेंद्र मिश्रा, अशोककुमार दत्ता रणखांब, नवनाथ मनसाराम पगारे और मंथन महेश डगली शामिल हैं।
अब सभी की नजरें परिवहन समिति के सभापति पद पर टिकी हैं।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.