मंत्री प्रताप सरनाईक की पहल, धाराशिव के दो लाख से अधिक सूखाग्रस्त किसान परिवारों की दिवाली खुशहाल बनाने का प्रयास
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने धाराशिव जिले के दो लाख से अधिक सूखाग्रस्त किसान परिवारों तक दिवाली से पहले राशन किट पहुंचाने की पहल की है। 15 अक्टूबर को उन्होंने तैयारियों और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।