नवी मुंबई। जय श्रीराम सेवा ट्रस्ट की ओर से गणपति विसर्जन के अवसर पर कोपरखैरने सेक्टर-19ए स्थित तालाब के पास गणेश भक्तों और राहगीरों के लिए जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विसर्जन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को ट्रस्ट के सदस्यों ने पानी वितरित कर सेवा की।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय राय, संरक्षक राजेश शाही, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सचिव नागेश सिंह, उपसचिव अमित सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडे, उपकोषाध्यक्ष माजवेंदर शर्मा, सलाहकार संजय शाह, अनिल बरी, रामनयन मौर्य, नितेश सिंह, रामाशंकर तिवारी, रामकुमार चौधरी, सुरेश जायसवाल, सदस्य अखिलेश सिंह, आशुतोष सिंह, गौरव सिंह, हरिश्चंद्र यादव, विनोद तिवारी, अभिजीत म्हात्रे, प्रिंस राय, संजय गुप्ता और गणेश सिंह आदि ने जल वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया।
ट्रस्ट के संरक्षक राजेश शाही ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष गणपति विसर्जन के दौरान जल वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु तालाब के आसपास पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।
Join the discussion (0 approved)
No approved comments yet. Be the first to join the discussion.